अंसतोष जाहिर करने के बाद शताब्दी रॉय का बदला रुख, दिया यह बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2021

कोलकाता। बीरभूम से तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी रॉय ने शनिवार को कहा कि जिन पार्टी कार्यकर्ताओं को समस्या है उन्हें दूसरे विकल्प देखने के बजाय पार्टी से इस बारे में बात करनी चाहिए। शताब्दी ने कुछ समय के असंतोष के बाद कल रात ही पार्टी से समझौता किया है। इससे पहले उनके भाजपा में जाने की अटकलें थीं। अभिनय की दुनिया से राजनीति में आईं शताब्दी रॉय ममता बनर्जी की पार्टी के फिल्म संस्कृति से जुड़े लोगों में प्रमुख चेहरा हैं। शताब्दी ने कहा कि जब पार्टी कड़े मुकाबले का सामना कर रही है, ऐसे में दूसरे विकल्पों की ओर देखना अनैतिक होगा। 

इसे भी पढ़ें: अपने दावे पर कैलाश विजयवर्गीय बोले, हम तय करेंगे कौन भाजपा में आएगा और कौन नहीं 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ शुक्रवार को दो घंटे तक चली बैठक के बाद शताब्दी रॉय ने कहा था कि उनके तृणमूल कांग्रेस छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता। इसके बाद उन्होंने शनिवार को प्रस्तावित अपनी दिल्ली यात्रा को रद्द कर दिया था।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम