राहुल गांधी पर निशाना साधने वालों को बताना चाहिए कि सावरकर को अंग्रेजों से पेंशन क्यों मिली: पटोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2022

बुलढाना। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि जो लोग वी डी सावरकर पर टिप्पणी के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि हिंदुत्व विचारक को अंग्रेजों से 60 रुपये की पेंशन क्यों मिलती थी। गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के महाराष्ट्र चरण के दौरान इस सप्ताह की शुरुआत में सावरकर पर टिप्पणी की थी जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। उन्होंने दावा किया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और भय के चलते उन्हें दया याचिका लिखी थी।

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022 से पहले आया फीफा प्रमुख का बयान, बीयर और अल्कोहल को लेकर कही बड़ी बात

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी 19 नवंबर को ‘किसान विजय दिवस’ के रूप में मना रही है क्योंकि पिछले साल इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को विरोध के बाद वापस ले लिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘19 नवंबर एक ऐतिहासिक दिन है और हम इसे किसान विजय दिवस के रूप में मना रहे हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में किसानों के कल्याण के लिए एकमात्र दीर्घकालिक समाधान सिंचाई सुविधाओं का उन्नयन है, जहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि महिला निर्वाचित प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय