किसान आंदोलन को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री, कहा - जो आंदोलन पर बैठे है, वे बता दे कि खत्म कब करेंगे

By सुयश भट्ट | Sep 23, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। तोमर ने कहा कि हम किसानों के हित में प्रतिबद्ध रहे हैं। सात सालों में कृषि के क्षेत्र में अनेक ऐसे निर्णय लिए गए जो आम किसान के लिए लाभप्रद है। कृषि सुधार कानूनों के पक्ष में पूरा देश खड़ा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे है अगर वे नए प्रस्ताव लेकर आएंगे तो उनसे बातचीत करेंगे। आंदोलन जिसने शुरू किया वह बता सकता है कब खत्म करेंगे।

वहीं केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंबल का दौरा किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी सिंधिया के साथ दिखे। सिंधिया के ग्वालियर चंबल में रोड शो पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कोई पावर सेंटर नहीं है। बीजेपी कार्यकर्ता कार्यालय ही पावर सेंटर है।

इसे भो पढ़ें:किसान नेता राकेश टिकैत की नई मांग, योगी आदित्यनाथ को बनाया जाए प्रधानमंत्री 

बता दें कि नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुरुगन हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अनेको दायित्व पर सफलतापूर्वक अपना काम किया। खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे कार्यकर्ता को केंद्रीय परिषद में जगह दी है। तोमर ने कहा कि उनकी योग्यता का उनके अनुभव का उनके सूझबूझ का राज्यसभा के सदस्य के नाता प्रदेश की जनता और साथ ही साथ कार्यकर्ता लाभ लेगी।

प्रमुख खबरें

ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम

विदेशी बाजार में US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, शुरुआती कारोबार में 94.55 पर पहुंचा

Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की न्यू राइट रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

Ekadashi Vrat: सुख समृद्धि और पापों से मुक्ति के लिए Rama Ekadashi पर करें Lord Vishnu का पूजन