कांग्रेस में जो जिम्मेदारी निभा नहीं सकते उन्हें रिटायर होना चाहिए: खरगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं को सख्त संदेश देते हुए बुधवार को कहा कि जो लोग पार्टी के काम में हाथ नहीं बटाते उन्हें आराम करने की आवश्यकता है और जो जिम्मेदारी नहीं निभाते, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।

खरगे ने कहा, संगठन निर्माण में जिला अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। इसलिए इनकी नियुक्ति कांग्रेस के दिशानिर्देशों के अनुसार निष्पक्षता से होनी है। उनके अनुसार, जिला अध्यक्ष को अपनी नियुक्ति के एक साल के अंदर बूथ कमेटी, मंडल कमेटी, ब्लॉक कमेटी और जिला कमेटी बेहतरीन लोगों को जोड़ते हुए बनाना है तथा इसमें कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हमने भी देश भर से जिला अध्यक्षों की तीन बैठकें बुलाईं। राहुल जी और हमने उनसे बात की। उनसे जानकारी ली। हम भविष्य में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में जिला अध्यक्षों को शामिल करने वाले हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, साथ में मैं यह भी कहना चाहता हूं कि जो लोग पार्टी के काम में हाथ नहीं बटाते, उन्हें आराम करने की आवश्यकता है। जो जिम्मेदारी नहीं निभाते, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

रस्सी में घेरकर दबोचे बांग्लादेशी, सबके हाथों से निकाली गई जानकारी!

मोदी पर दबाव डालना...भारत का जिक्र कर अमेरिका को पुतिन ने क्या सुना दिया

Cockroach Janta Party का नया धमाल, अभिजीत ने कहा- स्वागत नहीं करोगे हमारा

Vande Bharat जैसी स्पीड में दौड़ेगी 400 Mail/Express Trains, Railway का शानदार प्लान!