अमेरिका जाने से पहले नागरिकों की होगी बारीकी से जांच, सोशल मीडिया के इस्तेमाल की देनी होगी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका में विदेशी नागरिकों की बारीकी से जांच करने के लिए अपनाई गई नीति के तहत यहां प्रवेश के लिए लगभग सभी वीजा आवेदकों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल के बारे में जानकारी देनी होगी। विदेश विभाग ने शनिवार को एक नयी नीति अपनायी जिसके तहत अस्थायी आगंतुकों समेत सभी वीजा आवेदकों को अन्य जानकारी के साथ साथ एक ड्रॉप डाउन मेनू में अपने सोशल मीडिया पहचानकर्ताओं को सूचीबद्ध करने की जरूरत होगी। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान नेता ने संघर्ष विराम नहीं होने के दिए संकेत, अमेरिकी राजनयिक क्षेत्र के लिए रवाना

सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करने वाले आवेदकों के पास इसमें एक अन्य विकल्प मौजूद होगा ताकि वह यह बता सकें कि वह इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं। अबतक इस ड्राप डाउन मेनू में केवल बड़े सोशल मीडिया वेबसाइटों की जानकारी थी, लेकिन अब इसमें आवेदकों के लिए, इस्तेमाल की जाने वाली सभी साइटों की जानकारी देने की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें: रूसी S-400 मिसाइल डील से भारत-अमेरिका के रक्षा संबंध पर पड़ सकता है असर: अमेरिका

एक अधिकारी ने हिल टीवी को बताया कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी विदेशी नागरिकों की बारीकी से जांच के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारी ने बताया,  कि हाल के वर्षों में जैसा हमलोगों ने दुनिया भर में देखा है कि आतंकवादी भावनाओं और गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा मंच हो सकता है। यह आतंकवादियों, जन सुरक्षा के खतरे और अन्य खतरनाक गतिविधियों की पहचान करने का एक उपकरण साबित होगा । इससे ऐसे लोगों को न तो आव्रजक लाभ मिलेगा और न ही अमेरिकी धरती पर पैर जमाने की सुविधा होगी।

प्रमुख खबरें

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?