निशान-ए-पाकिस्तान के हकदार वो हैं जो नवाज शरीफ के साथ बिरयानी खाने चले जाते हैं, राहुल की एडिटेड फोटो पर भड़की कांग्रेस

By अभिनय आकाश | May 20, 2025

भाजपा नेता अमित मालवीय के एक्स पोस्ट पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हम इस देश के राजनीतिक नेतृत्व से पूछना चाहते हैं कि आपने पाकिस्तान को पहले से सूचित किया, क्या यही कारण है कि अजहर मसूद और हाफिज सईद बच पाए?.. जहां तक ​​निशान-ए-पाकिस्तान का सवाल है, उनके नेता मोरारजी देसाई एकमात्र भारतीय राजनेता थे जिन्हें यह सम्मान दिया गया था... कुछ और लोग निशान-ए-पाकिस्तान के हकदार हैं, जैसे लाल कृष्ण आडवाणी और वह व्यक्ति जो बिना बुलाए नवाज शरीफ के साथ बिरयानी खाने चला गए।

इसे भी पढ़ें: PAK की परमाणु धमकी, सीजफायर में ट्रंप की एंट्री, विदेश सचिव ने खोले कई राज

पहले भी पाकिस्तानी प्रतिष्ठान ने राहुल गांधी के बयानों का खुशी-खुशी हवाला दिया है... उनके शब्द बार-बार सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों को कवर करने का काम करते हैं। 

मालवीय ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी द्वारा भारत की सैन्य उपलब्धियों को स्वीकार करने से इनकार करना और नुकसान पर ध्यान केंद्रित करना पाकिस्तान के संदेश के अनुरूप था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आधुनिक युग के मीर जाफ़र हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या राजनीतिक महत्वाकांक्षा राष्ट्रीय कर्तव्य की कीमत पर आनी चाहिए। इसके अलावा, मालवीय ने बताया कि गांधी ने एक बार भी यह नहीं पूछा कि ऑपरेशन में कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए या नष्ट किए गए, उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के लिए आगे क्या है? निशान-ए-पाकिस्तान?

प्रमुख खबरें

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट