अंगूठा काटने की बात करने वालों ने काटे सिखों के गले, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

By अंकित सिंह | Dec 14, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें भारतीय संविधान के बारे में बुनियादी ज्ञान का अभाव है। अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा कि संविधान की कॉपी लहराने वालों को यह भी नहीं पता कि भारतीय संविधान में कितने पन्ने हैं। भारतीय संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने पर एक बहस के दौरान बोलते हुए, भाजपा सांसद ने कहा कि आपने (कांग्रेस) कभी संविधान नहीं पढ़ा। यह संविधान की शक्ति थी जिसने इंदिरा गांधी को आपातकाल वापस लेने के लिए मजबूर किया।

बाहर भाजपा नेता ने मीडिया से कहा कि पिछली बार मैंने सभी विपक्षी सांसदों से पूछा था कि आप जो संविधान लेकर चलते हैं उसमें कितने पन्ने हैं। कोई सांसद नहीं बता पाया। उन्होंने कहा कि आज मैं आपके सामने वो किताब लेकर आया हूं जिसे राहुल गांधी संविधान कहते हैं। इसमें उनके परिवार और पार्टी दोनों की सच्चाई शामिल है. सच तो यह है कि जो प्रस्तावना लिखी गई है, वह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील गोपाल शंकर नारायण ने लिखी थी। उन्होंने लिखा है कि उस समय जो संविधान बनाया गया था, वह देश के बहुत बुद्धिमान लोगों द्वारा बनाया गया था जिसमें बाबा साहेब अम्बेडकर थे। 

उन्होंने कहा कि सभी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। लेकिन अगर आप ध्यान से पढ़ेंगे तो उन्होंने लिखा है कि शुक्र है कि उस समय जो संविधान बनाया गया था, वह नेहरूवादी सोच से प्रभावित नहीं था। दूसरे, उन्होंने आगे लिखा है कि अगर इस संविधान में ताकत नहीं होती तो भारत के आम नागरिकों को आपातकाल के काले अध्याय से आजादी नहीं मिलती, उन्हें उनके अधिकार नहीं मिलते...कांग्रेस ने तो न्यायपालिका को भी धमकी दे दी होती। 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा में सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटा था, उसी तरह से आज देश के युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा है। उन्होंने ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है और विपक्ष की तरफ बैठे लोग संविधान के विचारों के संरक्षक हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दल सत्ता में आने पर जातिगत जनगणना करवाएंगे और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को भी तोड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक पेश करेंगे

राहुल गांधी ने गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य की गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे एकलव्य का अंगूठा कटा था, उसी तरह सरकार पूरे देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जैसे एकलव्य ने तपस्या की थी, वैसे ही हिंदुस्तान के युवा सुबह उठकर अलग-अलग परीक्षा की तैयारी करते हैं। लेकिन जब आपने ‘अग्निवीर’ लागू किया, तब आपने उन युवाओं का अंगूठा काटा।’’ 

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु CM Vijay का PM Modi को पत्र, लोकसभा सीटें 543 फिक्स करने की मांग, Womens Quota भी तुरंत लागू हो

CJP के निशाने पर Manan Mishra, बोले- कॉकरोच नहीं, छात्रों का हित सबसे ऊपर

BSP Chief Mayawati का बड़ा हमला: Mallikarjun Kharge के मंच के शुद्धिकरण पर RSS Chief को दी नसीहत

Partition Horrors Remembrance Day I विभाजन विभीषिका: हिन्दू नरसंहार की मर्मांतक दास्तां