कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, अमेठी से मैंने यही सीखा है : स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2022

अमेठी (उप्र)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ब़हस्‍पतिवार को कहा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है एक ना एक दिन उन्हें जीत जरूर मिलती है, अमेठी से मैंने यही सीखा है। स्मृति ईरानी ने वीडियो कांफ्रेस के जरिए रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जिन छात्र छात्राओं का आज इस रोजगार मेले में चयन नहीं हुआ है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, उन्हें अपनी कोशिश जारी रखनी चाहिए कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती है। अमेठी से मैंने यही सीखा है।’’

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतरेगी ओला इलेक्ट्रिक, नेपाल के बाजार से होगी शुरुआत

उन्‍होंने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। अमेठी के नवोदय विद्यालय में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन अमेठी जिला पंचायत के अध्यक्ष भाजपा नेता राजेश अग्रहरि ने फीता काटकर किया इस मौके पर उन्होंने बताया कि आज के रोजगार मेले में 350 युवाओं का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया है जिनको यहां पर नियुक्ति पत्र दिया गया इस मौके पर अमेठी की मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा भी मौजूद थी।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार