Prabhasakshi's NewsRoom । शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं, नीतीश ने दिए सख्त निर्देश

By अंकित सिंह | Nov 17, 2021

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश सरकार अब और सख्त हो गई है। नीतीश सरकार पर शराबबंदी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। विपक्ष यह दावा करता रहा है कि भले ही कहने के लिए बिहार में शराबबंदी है लेकिन शराब खुलेआम उपलब्ध हो जाता है। इसके साथ ही पुलिस पर भी कई आरोप लगाए जाते हैं। इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर 7 घंटे तक की मैराथन समीक्षा बैठक की। अपनी बैठक में नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कह दिया कि शराबबंदी के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराबबंदी कानून को और प्रभावी बनाने के लिए गांव के चौकीदार से डीजीपी तक की जवाबदेही को तय कर दिया गया है। बैठक में यह भी कहा गया है कि शराबबंदी को लेकर लापरवाही बरतने वाले थानेदारों को अगले 10 सालों तक ड्यूटी नहीं करने दी जाएगी। अगर इसमें उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें बर्खास्त करने तक की भी कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि सेंट्रल टीम अब राज्य भर में लगातार छापेमारी करेगी और कहीं भी अगर शराब बरामद होती है तो संबंधित थानेदार को तत्काल सस्पेंड भी कर दिया जाएगा। डीएम और एसपी से शराबबंदी को लेकर 15 दिनों पर समीक्षा बैठक करने को कहा गया है। इसके अलावा डीजीपी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, उत्पाद आयुक्त और आईजी मद्य निषेध हर दूसरे दिन समीक्षा बैठक करेंगे।  

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक