शाह पर बरसे शरद पवार, बोले- जेल जाने वालों को मुझसे सवाल नहीं करना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

सोलापुर। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की निंदा करते हुए कहा कि जो जेल जा चुके हैं उन्हें उनकी (पवार की) उपलब्धियों के बारे में सवाल नहीं उठाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष शाह को 2010 में सीबीआई ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार किया था, हालांकि, बाद में उन्हें मामले में आरोपमुक्त कर दिया गया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकांपा प्रमुख ने कहा कि शरद पवार ने क्या किया है, इसे लेकर उनकी पार्टी (भाजपा) से एक नेता सवाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहना चाहूंगा कि शरद पवार कभी जेल नहीं गया है, चाहे उसने जो भी अच्छी या बुरी चीज की हो। पवार ने कहा कि जो महीनों जेल में बिता चुके हैं वे पूछ रहे हैं कि मैंने क्या किया है...। (केंद्रीय) कृषि मंत्री के तौर पर मैंने किसानों की कर्जमाफी के लिये 75,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। इस महीने यहां एक रैली में शाह ने पवार पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा था कि महाराष्ट्र के लिये उनका क्या योगदान है। पवार ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है वे महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में अपना राजनीतिक वजूद खो बैठेंगे।

इसे भी पढ़ें: पार्टी छोड़कर जाने वाले को शरद पवार ने बताया कायर, भाजपा पर भी बरसे

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा या शिवसेना में शामिल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि सोलापुर जिले के लोग गौरवशाली हैं। जो नेता सत्ता के लिये अपने आत्मसम्मान को ताक पर रखते हैं उन्हें यहां की जनता उनकी जगह दिखा देती है। जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है वे इतिहास बन जायेंगे।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन