'जो सनातन विरोधी थे उनकी नजर लग गई', MahaKumbh में भगदड़ पर बोले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष

By अंकित सिंह | Jan 31, 2025

महाकुंभ में मची भगदड़ पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी का बड़़ा बयान सामने आया है। रवींद्र पुरी ने कहा कि हमने देश से लेकर दुनिया भर तक सभी से इस भव्य महाकुंभ को मनाने की अपील की। यह हमारी गलती नहीं थी लेकिन 'जो सनातन विरोधी थे उनकी नजर हमारे मेले को लग गई'। उन्होंने गलत सूचना फैलाई - कुछ वामपंथी YouTubers आए और महाकुंभ और हमारे संतों की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। कई नेताओं ने महाकुंभ की छवि खराब करने की कोशिश की। 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | पीएम मोदी का स्पेशल वीडियो अक्षय कुमार ने किया शेयर, महाकुंभ की वायरल गर्ल Monalisa Bhosle की चमकी किस्मत

एक अधिकारी ने बताया कि यह आयोग यहां संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। हम दिन में घटनास्थल का भी दौरा कर सकते हैं।” महाकुंभ हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्य न्यायिक आयोग ने अपने गठन के अगले ही दिन से काम शुरू कर दिया। अधिकारी ने कहा, “आयोग को जांच करने के लिए एक महीने का समय मिला है, लेकिन यह तेजी से जांच कर करेगा।” पुलिस के मुताबिक, यह घटना इसलिए हुई क्योंकि भीड़ बैरिकेड को तोड़कर दूसरी तरफ घाट पर बैठे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना में 30 लोगों की जान चली गयी जबकि 60 लोग घायल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा