हजारों अफगान शरणार्थियों के अमेरिका के टेक्सास में बसने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2021

ह्यूस्टन। अफगानिस्तान में तालिबान से बचने के लिए अमेरिका आने वाले कम से कम 30,000 अफगान शरणार्थियों में से कई को टेक्सास राज्य के विभिन्न शहरों में बसाए जाने की संभावना है। शरणार्थी सेवाओं की एजेंसी ने यह जानकारी दी है। तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेने के बाद वहां से हताश होकर अमेरिका भागकर आने वाले कम से कम 30,000 अफगानों को आगामी हफ्तों में अमेरिका में फिर से बसाया जा सकता है। कई अफगान शरणार्थियों को टेक्सास के डलास, फोर्ट वर्थ, ह्यूस्टन और ऑस्टिन शहरों में रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जो बाइडेन प्रशासन ने अफगानिस्तान सरकार को हथियार बिक्री पर रोक लगायी

उन्होंने कहा कि उनके डलास कार्यालय में एक स्टाफ सदस्य फोर्ट ली में लोगों को भेजने और नए आने वाले व्यक्तियों और परिवारों की मदद करने के लिए कॉल का जवाब दे रहा है। स्मिथ ने कहा कि वर्तमान में, टी आश्वस्त है कि वह अगले कुछ हफ्तों में 324 अफगानों को डलास, फोर्थ वर्थ, ह्यूस्टन और ऑस्टिन में बसाएगा। आरएसटी के क्षेत्र निदेशक मार्क हैगर ने मीडिया को बताया कि अगले कुछ हफ्तों में वह करीब 300 लोगों के टेक्सास में आने की उम्मीद कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Bombay High Court का FDA को निर्देश: मंत्रालय कैंटीन को दें नोटिस, पक्षपात पर फटकार

Kerala के Changanassery में अनोखा विवाह, जुड़वां भाइयों की जुड़वां बहनों से हुई शादी

Anandiben Patel ने Lucknow University के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

UP के CM Yogi Adityanath ने कृषक छात्रवृत्ति योजना का विस्तार करने के दिए निर्देश