अफगान महिलाओं के समर्थन में इटली में हजारों लोगों ने किए प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

रोम। इटली के अनेक शहरों में हजारों लोगों ने अफगानिस्तान की महिलाओं के समर्थन में शनिवार को प्रदर्शन किए और मांग की कि तालिबान के नेताओं पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाए और उनसे कहा जाए कि वे अफगानिस्तान में महिलाओं को शैक्षणिक एवं राजनीतिक जीवन में शामिल होने की अनुमति दें। प्रदर्शन आयोजित करने वाले समूहों में पेंजिया फाउंडेशन भी शामिल था जिसने अफगानिस्तान की महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए 20 वर्ष तक विविध परियोजनाएं चलाईं और तालिबान के देश पर कब्जा कर लेने के बाद वहां से महिलाओं को निकालने के अभियानों में भी मदद दी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत

Pokhran में वायुसेना का रोटर क्लैप-तृतीय अभ्यास संपन्न, ड्रोन रोधी क्षमता का परीक्षण

July electricity consumption in India बढ़कर 170.7 अरब यूनिट हुई