नई दिल्ली क्षेत्र में घूम रही पंजाब नंबर की हजारों गाड़ियां, लगाए जा रहे CCTV कैमरे, प्रवेश वर्मा ने EC से की शिकायत

By अंकित सिंह | Jan 21, 2025

5 फरवरी को होने वाले 2025 विधानसभा चुनाव में राजधानी की नई दिल्ली सीट को लेकर चर्चा जोरो पर है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन 22 में से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं, जबकि छह स्वतंत्र उम्मीदवार हैं। केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी के प्रवेश वर्मा (साहिब सिंह वर्मा के बेटे) और कांग्रेस के संदीप दीक्षित (शीला दीक्षित के बेटे) के चुनावी मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें: रामायण को लेकर केजरीवाल ने ऐसा क्या कह दिया जो भड़क गई BJP, बताया चुनावी हिंदू, AAP प्रमुख ने किया पलटवार

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब के सरकारी कर्मचारियों द्वारा यहां चीनी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कॉलोनी इंडिया गेट के नजदीक होने के कारण कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की। जब वे पकड़े गए - तो उन्होंने कहा कि AAP ने उन्हें सीसीटीवी लगाने के लिए भेजा था। मैंने चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। इसके विपरीत, AAP ने 2020 के विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया, जबकि भाजपा को केवल आठ सीटें मिलीं।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.