नए प्रतिबंध की धमकी, इधर अपने दूत विटकॉफ को मॉस्को भेजने की तैयारी, रूस को डराना तो चाहते हैं ट्रंप, लेकिन पुतिन से खुद भी डरते हैं?

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके विदेशी दूत स्टीव विटकॉफ आने वाले दिनों में रूस की यात्रा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मास्को पर नए प्रतिबंध लगाने की धमकी दी। ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी इस महत्वाकांक्षा का खुलासा किया। रूस की आलोचना करते हुए, ट्रंप ने यूक्रेन पर रूस के लगातार हमले को घृणित बताया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर संदेह व्यक्त किया कि क्या ये प्रतिबंध रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को परेशान करेंगे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, "हम प्रतिबंध लगाने वाले हैं, मुझे नहीं पता कि ये प्रतिबंध उन्हें [पुतिन] परेशान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: टैरिफ आर्थिक युद्ध नहीं, आत्मनिर्भर शांति का रास्ता बने

ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि प्रतिबंधों से उन्हें कोई परेशानी है। आप जानते हैं, उन्हें प्रतिबंधों के बारे में पता है। मैं प्रतिबंधों, शुल्कों और बाकी सब चीज़ों के बारे में किसी से भी बेहतर जानता हूँ। मुझे नहीं पता कि इसका कोई असर होगा या नहीं, लेकिन हम ऐसा करेंगे। गौरतलब है कि नई दिल्ली द्वारा रूस से तेल की निरंतर खरीद के कारण अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस बीच, ट्रंप प्रशासन ने चीन को भी यही चेतावनी दी है, जिस पर बीजिंग ने बताया कि कैसे अमेरिका रूस के साथ व्यापार जारी रखे हुए है।

प्रमुख खबरें

West Bengal | पूर्व टीएमसी मंत्री Indranil Sen के 15 ठिकानों पर ईडी का छापा, दुर्गा पूजा के यूनेस्को फंड में फर्जीवाड़े का आरोप

SpaceX का Starship पहली बार कक्षा में पहुंचा, इंजन की खराबी से उड़ान जल्दी रोकी

Singapore State Courts की 18 हजार फाइलें खतरे में डालने पर भारतीय IT पेशेवर को 28 हफ्ते की जेल

Asian Games में Rumesh Pathirage ने जीता स्वर्ण, Neeraj Chopra की गैरमौजूदगी पर जताया दुख