दिल्ली के चार अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

By अंकित सिंह | May 14, 2024

दिल्ली के चार अस्पतालों- दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल - को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि फिलहाल तलाशी अभियान चल रहा है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने धमकी भरे मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी के चार अस्पतालों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। रविवार को दिल्ली के 10 अस्पतालों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली पुलिस ने इस धमकी को अफवाह बताया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने पकड़ा हाई क्लास चोर! साल में 200 बार करता था Flight में ट्रेवल, चुराता था यात्रियों के कीमती सामान

1 मई को दिल्ली-एनसीआर के 150 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी दी गई थी, जो बाद में अफवाह निकली। रूसी ईमेल सेवा का उपयोग करके स्कूलों को धमकियाँ भेजी गईं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की द्वारका और वसंत कुंज इकाइयां, पूर्वी मयूर विहार में मदर मैरी स्कूल, संस्कृति स्कूल, पुष्प विहार में एमिटी स्कूल और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में डीएवी स्कूल उन 100 स्कूलों में शामिल थे जिन्हें धमकी मिली थी। नोएडा में डीपीएस और एपीजे स्कूल को भी ऐसी ही धमकियां मिलीं। 

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर Gold-Silver की मजबूत अग्रिम बुकिंग से आभूषण कारोबारियों में उत्साह

Shehzad Poonawalla बने Rise and Fall Season 2 के विनर, ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी पर कब्जा, फिनाले में आए कई उतार-चढ़ाव

PM Modi 21 नवंबर को आ सकते हैं बिहार, Vaishali में Industrial Corridor का करेंगे उद्घाटन

Michael Hussey को Cricket Australia ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, T20 World Cup पर फोकस