तृणमूल छोड़ हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2021

शांतिपुर (पश्चिम बंगाल)। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शांतिपुर के पूर्व विधायक अरिंदम भट्टाचार्य को शुक्रवार की सुबह जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले ने उन्हें नाडिया जिले के विधानसभा क्षेत्र को तत्काल छोड़ने को कहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बांग्ला में दो जगह दीवारों पर लिखकर धमकी दी गई है.... इनमं एक स्थान शांतिपुर के बागदेबी इलाकेमें और दूसरा बागचरा में स्थित है। इन्हें सबसे पहले पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने देखा।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार का आदेश, एक मार्च से पूरी तरह से खुल जाएंगे सभी स्कूल

भट्टाचार्य सामान्य तौर पर शहर में रहते हैं और समय-समय पर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते रहते हैं। इसबीच स्थानीय पुलिस ने दीवारों पर लिखी धमकी पर पुताई करा उसे मिटा दिया है। शांतिपुर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन हमारे अधिकारियों ने दीवारों पर लिखी धमकियों को पुताई करा मिटा दिया है। मामले में कौन शामिल था यह पता लगाने के लिए हम स्थानीय लोगों से बात कर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि 2016 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले पूर्व विधायक एक साल के भीतर ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जनवरी, 2021 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने दावा किया कि वह सत्तारूढ़ दल के साथ रहते हुए स्वतंत्रता से काम नहीं कर पा रहे थे।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत