Faridabad में 25 लाख रुपये की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

फरीदाबाद पुलिस ने यहां 25 लाख रुपये की लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 21 लाख रुपये तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बल्लभगढ़ निवासी और पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) रोहित कंसल ने अपनी शिकायत में बताया था कि सोमवार शाम वह सेक्टर 25 स्थित सोहना रोड से अपने स्कूटर पर घर लौट रहे थे और उनके पास लगभग 25 लाख रुपये थे। उसने बताया कि सीही गेट स्थित सामुदायिक भवन के पास तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए और अपनी गाड़ी उनके स्कूटर के आगे लगा दी।

उन्होंने कंसल पर हमला किया, धारदार हथियार के बल पर नकदी लूट ली और फरार हो गए। बल्लभगढ़ शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान नरियाला गांव के निवासी नवीन, अभिषेक उर्फ अभि और एक अन्य अभिषेक के रूप में हुई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!

अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

ड्रैगन का ब्रोकर बना पाकिस्तान, मुस्लिम देशों को चिपका रहा चीनी फाइटर जेट