‘बुली बाई’ ऐप मामले में तीन गिरफ्तार, कई और लोगों के शामिल होने की आशंका : मुंबई पुलिस प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

मुंबई। मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने बुधवार को यहां कहा कि ‘बुली बाई’ ऐप मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नगराले ने संवाददाताओं से कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो उत्तराखंड के हैं और मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कोई साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘मामले में जांच जारी है और अगर कोई भी व्यक्ति अपराध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा और उस पर मुकदमा चलाया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: इमरान खान की पार्टी ने निर्वाचन आयोग से विदेशों से मिले चंदे की जानकारी छुपाने की कोशिश की: रिपोर्ट

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ स्थानीय अधिकारियों ने अपना नजरिया जाहिर किया है। मुझे लगता है कि इसकी आवश्यकता नहीं थी। उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी नहीं थी। आम तौर पर, हम दूसरे राज्यों के मामलों के बारे में नहीं बोलते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपके पास उचित जानकारी नहीं है, तो आपको इस (मामले) पर बयान जारी नहीं करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रमंडल खेलों में अंकुश, साक्षी, अरूंधति, सचिन और नरेंदर ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के पांच और पदक पक्के किए

काला सागर में मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत की आशंका, कानपुर प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

क्लाउड सेवा बाजार में प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों पर रोक के लिए कदम उठाने की जरूरत: कट्स रिपोर्ट

प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोलीबारी के राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने बताया झूठ, माफी की मांग की