शाहजहांपुर में किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में सौतेली मां समेत तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। शाहजहांपुर जिले में 16 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर उससे एक साल देह व्यापार कराने की आरोपी उसकी सौतेली मां समेत तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने रविवार को बताया कि किशोरी की सौतेली मां सरला देवी तथा उसके साथी मुन्नी देवी और मिथिलेश (पुवायां) को पुलिस ने गिरफ्तार किया और स्थानीय अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बाजपेई ने बताया कि पुवायां थाने में शुक्रवार रात को पहुंची एक 16 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया कि उसकी सौतेली मां पिछले एक साल से उससे जबरन देह व्यापार करा रही है।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल