नए बिजली कनेक्शन देने में विलम्ब पर तीन सहायक प्रबंधक निलंबित

By दिनेश शुक्ल | May 20, 2021

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नए बिजली कनेक्शन देने में विलम्ब पर तीन सहायक प्रबंधकों को निलंबित कर दिया गया है। बासौदा (शहर) वितरण केन्द्र में पदस्थ संजय पौराणिक को नए कनेक्शन जारी करने में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने डीएपी खाद पर सब्सिडी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का माना आभार

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने सभी मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत करते हुए कहा है कि हर हालत में नए कनेक्शन के स्वीकृत प्रकरणों में आवेदकों के घर/दुकान रोशन किये जायें। उन्होंने कहा कि कंपनी बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत-संकल्पित है। प्रबंध संचालक ने कहा है कि जहाँ एक ओर नए कनेक्शन मिलने से कंपनी को राजस्व मिलता है, वहाँ दूसरी ओर उपभोक्ता संतुष्टि में वृद्धि होती है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भी टाक्टे तूफान का असर, ग्वालियर- चंबल संभाग में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश के आसार

प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने नवीन कनेक्शन प्रदाय करने, राजस्व वसूली, बिलिंग दक्षता, संग्रहण दक्षता, सीआरपीयू (प्रति यूनिट नकद राजस्व वसूली) में वृद्धि तथा बिजली चोरी में प्रभावी अंकुश लगाने तथा सकल तकनीकी वाणिज्यिक हानियों (एटीएण्डसी) में कमी लाने पर जोर दिया है। प्रबंध संचालक ने कहा है कि उपभोक्ता सेवा के कार्य में कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा