बब्बर खालसा इंटरनेशनल के तीन गुर्गे बिहार से गिरफ्तार किये गये : पंजाब पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2025

पंजाब पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

उन्होंने बताया कि ये सभी अमृतसर के खंडवाला छेहरटा के निवासी हैं। पंजाब पुलिस प्रमुख ने बताया कि उनके पास से तीन मोबाइल फोन और नेपाली मुद्रा जब्त की गई। यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित बीकेआई के मुख्य साजिशकर्ता हरविंदर रिंदा के निर्देश पर काम कर रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग अमृतसर के खंडवाला और छेहरटा इलाकों के रहने वाले हैं और उन्हें बिहार के मधेपुर से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे नेपाल भागने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने कहा, तीनों को आगे की पूछताछ के लिए पंजाब वापस लाया जा रहा है। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया और आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान