बढ़ सकता है जनरल बाजवा का कार्यकाल, पाक में 3 विधेयक सर्वसम्मति से पारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा को तीन साल का सेवा विस्तार देने के लिए सोमवार को एक क़ानून को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गई। इससे पहले संसदीय समिति ने सेना प्रमुखों के कार्यकाल से जुड़े विधेयकों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी थी। 

रक्षा मंत्री परवेज खट्टक ने मीडिया को बताया कि नेशनल असेंबली की रक्षा संबंधी स्थायी समिति ने सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों तथा ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ा कर 64 वर्ष तक करने संबंधी तीन विधेयकों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मंत्री ने कहा, ‘‘निकाय ने संशोधनों को सर्वसम्मति से पारित किया । मैं पूरे देश और विपक्षी दलों को बधाई देता हूं।’’

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police