J&K के कुलगाम में आतंकियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या की, TRF ने ली जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन माने जाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम कुलगाम जिले के वाई के पोरा इलाके में फिदा हुसैन, उमर हाजम एवं उमर राशीद बेग की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

इसे भी पढ़ें: J&K के लिए बागवानी क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनाएं: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

उन्होंने कहा कि हिंसा करने वाले मानवता के शत्रु हैं और ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों को जायज नहीं ठहराया जा सकता। जम्मू-कश्मीर में जून से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर आतंकवादी हमले बढ़ गए हैं। अब तक ऐसे सात लोगों की हत्या की जा चुकी है। जुलाई में बांदीपुरा में ऐसे ही हमले में भाजपा नेता, उनके पिता और भाई की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर