By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2024
हरियाणा में अंबाला जिले के नारायणगढ़ में एक निजी बाल देखभाल केंद्र से तीन लड़के कथित तौर पर भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बा
ल देखभाल केंद्र के अधीक्षक राजिंदर सिंह ने कहा कि बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बेसहारा और लापता बच्चों को केंद्र में आश्रय दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वहां रखे गए 18 बच्चों में से 12, 15 और 16 वर्ष की आयु के तीन लड़के शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भाग गए।
अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने लड़कों की तलाश में असफल रहने के बाद नारायणगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। फरार बच्चों में से अब तक किसी का पता नहीं चला है।