Deoria में मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सलेमपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार रात सलेमपुर क्षेत्र के सोहनाग बरठा मुख्य मार्ग पर एक वाहन में तीन गोवंश ले जाए जा रहे थे और जब पुलिसकर्मियों ने वाहन सवार लोगों को वाहन रोकने का इशारा किया तो उन्होंने गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी गोलीबारी की। उसने बताया कि इस दौरान एक गोली एक आरोपी भोलू यादव (26) के दाहिने पैर में लगी।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी राज यादव (20), नागेन्द्र कुमार (29) को मौके से गिरफ्तार कर लिया, भोलू यादव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि आरोपी भोलू के पास से एक अवैध देसी तमंचा, एक कारतूस आदि बरामद किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना सलेमपुर में गोवध निवारण अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

University of Auckland Scholarships: University of Auckland में पढ़ने का सपना होगा पूरा, Indian Students को मिलेगी लाखों की Scholarship

National Herald Case: गांधी परिवार ने मांगा और समय, ED की अपील पर अब 9 मार्च को सुनवाई।

Vijay-Rashmika की Wedding का आलीशान Invitation Box Viral, कार्ड के साथ भेजे ये खास तोहफे!

Anil Ambani का Supreme Court में बड़ा वादा- बिना इजाजत देश नहीं छोडूंगा, Bank Fraud केस में हलफनामा