कुशीनगर में बुखार से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू की

By Renu Tiwari | Nov 29, 2025

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया के ढोलहा गांव में दो दिन के भीतर बुखार से पीड़ित एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गांव में शिविर लगाकर जांच शुरू कर दी गई है और बच्चों की मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉ. रंजन कुमार मौर्य ने बताया कि टीम पिछले दो दिनों से शिविर लगाकर बच्चों की जांच व उपचार कर रही है। मौत के कारणों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Ditwah High Alert | भारी बारिश और तूफान का अलर्ट! पुडुचेरी विश्वविद्यालय ने स्थगित कीं परीक्षाएं, छात्र हुए परेशान

इसके बाद तीन वर्षीय दूसरी बेटी खुशी की तबीयत बिगड़ने पर उसे भी जिला मुख्यालय ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया, जहां शुक्रवार की भोर में उसकी भी मौत हो गई। इधर पिंटू के बड़े भाई दशरथ के पांच वर्षीय पुत्र कृष्णा को भी तेज बुखार होने पर शुक्रवार सुबह पडरौना ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डालकर जांच शुरू कर दी।

News Source- PTI Information 

प्रमुख खबरें

बंगाल BJP का बड़ा ऐलान: TMC से दागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, नहीं होगा तृणमूलकरण!

RPSC ने जारी किया RAS 2026 का विज्ञापन, 607 पदों के लिए Online आवेदन 4 जून से

कर्नाटक कैबिनेट: Delhi में Congress हाईकमान की बैठक, आज तय होंगे सभी नाम

Kerala Monsoon Postponed | कछुआ रफ्तार से आगे बढ़ रहा है मॉनसून, केरल में धीमी शुरुआत के संकेत, El Nino ने बढ़ाई देश की चिंता