बुर्किना फासो हमले में तीन नागरिकों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2019

औगादौगू।आइवरी कोस्ट के साथ लगती सीमा के पास पश्चिमी बुर्किना फासो के योंदेरे में रविवार को एक जिहादी हमले में तीन आम नागरिकों की मौत हो गई।सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।एक सूत्र ने बताया कि कस्बे पर ‘‘सशस्त्र लोगों के एक समूह’’ ने हमला किया जिनमें से दो हमलावर प्राधिकारियों की कार्रवाई में मारे गए।

सूत्रों ने हमलावरों को जिहादी ‘‘आतंकवादी’’ बताते हुए कहा, ‘‘इस हमले में तीन आम नागरिकों की मौत हो गई। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए। सुरक्षाबलों में से कोई हताहत नहीं हुआ।’’ एक अन्य सुरक्षा सूत्र ने बताया कि हमले में दो आम नागरिक घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह