Chaitanyananda Saraswati से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में तीन सह-आरोपियों को जमानत मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2025

दिल्ली की एक अदालत ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में तीन सह-आरोपियों को शनिवार को जमानत दे दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेष कुमार तीन आरोपियों - काजल, भावना और श्वेता - की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, तीनों को गिरफ्तार नहीं किया गया था, लेकिन उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था।

चैतन्यानंद प्रबंधन संस्थान का पूर्व चेयरमैन भी है। वह कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के चलते न्यायिक हिरासत में है। अदालत ने फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट के इस्तेमाल से जुड़े एक अन्य मामले में भी सरस्वती के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया। सरस्वती को 2 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार