श्रीनगर के जीरो ब्रिज पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, 3 जवान जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

श्रीनगर। शहर के ‘जीरो’ पुल पर सुरक्षा चौकी पर बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने हथगोले से हमला कर दिया जिसमें यातायात पुलिस के 3 जवान घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने राजबाग की तरफ ‘जीरो’ पुल के पास सुरक्षा बलों की चौकी पर हथगोला फेंका। हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की है और हमलावरों की तलाश जारी है। हमला नेशनल कांफ्रेंस के मुख्यालय और आकाशवाणी के स्थानीय कार्यालय से सौ मीटर से भी कम दूरी पर हुआ।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास