By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022
इंदौर। इंदौर में पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर बर्बरता दिखाते हुए एक व्यक्ति की निर्वस्त्र अवस्था में लात-घूंसों से पीटने और सड़क पर घसीटने के मामले को मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने सोमवार को संज्ञान लेते हुए पुलिस के एक शीर्ष अफसर से जवाब तलब किया।