राजस्थान में स्वास्थ्य संस्थानों के निरीक्षण के लिए तीन दिवसीय अभियान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को राज्यभर में चिकित्सा संस्थानों के गहन निरीक्षण के लिए तीन दिवसीय अभियान शुरू किया। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देश पर अधिकारियों ने पहले दिन 813 चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन का आकलन करना है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) गायत्री राठौर ने बताया कि पांच से सात नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य सभी स्तरों की स्वास्थ्य सुविधाओं के मानकों में सुधार लाना है।

अभियान के तहत मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों, जिला अस्पतालों, मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्रों, उप-जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया जा रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!

अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

ड्रैगन का ब्रोकर बना पाकिस्तान, मुस्लिम देशों को चिपका रहा चीनी फाइटर जेट