By नीरज कुमार दुबे | Sep 24, 2022
श्रीनगर। कश्मीर में खुशनुमा मौसम के बीच इस समय तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल चल रहा है जिसमें जम्मू के अलावा घाटी के पारम्परिक व्यंजनों का आप स्वाद ले सकते हैं। खास बात यह है कि इन व्यंजनों को पारम्परिक अंदाज में ही पकाया जा रहा है और उसी अंदाज में ही खिलाया भी जा रहा है। श्रीनगर के डलगेट में उम्मीद महिला हाट बुलवार्ड में शुरू हुए इस फूड फेस्टिवल का उद्घाटन ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर ने किया। इस फूड फेस्टिवल के आयोजन में जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन, जियान फाउंडेशन, आइयूएसटी और स्कास्ट कश्मीर ने भी सहयोग किया है।