सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 27, 2021

 शिमला  ।  सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों के लिए आज यहां तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।  इस अवसर पर निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव विभागीय अधिकारियों के लिए उपयोगी होंगे और उनकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र में अभी तक कुल 143 करोड़ रुपये से अधिक कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास : बिंदल

उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए चलाए जा रहे सरकारी कार्यक्रमों, नीतियों और योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए जन सम्पर्क कर्मियों को मीडिया के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध विकसित करने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्षित समूहों को ध्यान में रखते हुए मीडिया के साधनों का तर्कसंगत उपयोग किया जाना चाहिए।  शर्मा ने सूचना के समयबद्ध प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि विभिन्न प्रकार के मीडिया जैसे मुख्यधारा के मीडिया और सोशल मीडिया को ध्यान में रखते हुए विभाग के पास सूचना का एक डेटा बैंक उपलब्ध रहना चाहिए क्योंकि विभिन्न मीडिया के लिए सूचना की आवश्यकता अलग-अलग होती है और समयसीमा भी अलग-अलग होती है।

इस अवसर पर विभाग के पूर्व उप-निदेशक मेला राम शर्मा ने लोक नाट्य और फील्ड पब्लिसिटी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोक नाट्य सूचना सम्प्रेषण का सबसे प्राचीन माध्यम है, जिसकी वर्तमान में भी बहुत प्रासंगिकता है। इस अवसर पर विभाग के सम्पादक डाॅ. राजेश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के लिए सूचना संकलन और समय प्रबन्धन पर अपने विचार साझा किए।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का