तीन अवारा कुत्तों ने 4 साल के बच्चे पर किया जोरदार हमला, हालत में सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के सेक्टर- 11 स्थित पी- ब्लाक में साढ़े चार वर्ष के बच्चे प्रणव कुमार को तीन कुत्तों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने सिर, पैर और कोहनी पर काटकर बच्चे को जख्मी कर दिया। मामले में परिजनों ने शुक्रवार को सेक्टर- 24 थाना और प्राधिकरण से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि सोसायटी में आवारा कुत्तों को डाग लवर घरों के आसपास और रास्ते में खाना देते हैं। कुत्ते आवाजाही करने वाले लोगों पर हमला करते हैं। मामले में शुक्रवार को बच्चे के अभिभावकों ने पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार और एसीपी रजनीश वर्मा से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम