Uttar Pradesh में तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.89 क्विंटल गांजा बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 47 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया। एसटीएफ के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि सोमवार की रात सोनभद्र जिले के म्योरपुर क्षेत्र में तसीर अंसारी, सूरज चौहान और राज भाटी नामक मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से 1.89 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई जाती है।

इसे भी पढ़ें: Assam में 45 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उनका गिरोह ओडिशा के रायगड़ा से गांजा लेकर सोनभद्र आता है और वहां छोटे-छोटे थैलों में मादक पदार्थ भरकर बसों के माध्यम से उन्हें दिल्ली निवासी बैजनाथ जायसवाल तक पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध म्योरपुर थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

भारत में Semiconductor विनिर्माण के लिए बेहतरीन अवसर, BCG ने बताई वजह

Pravesh Verma पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

नेपाल में भारी बारिश के बाद Valmikinagar Barrage से छोड़ा गया 4.24 लाख क्यूसेक पानी

IMD Weather Alert: मौसम ने लिया यू-टर्न! एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, 15 राज्यों में अलर्ट