चमोली में निर्माणाधीन सेतु के क्षतिग्रस्त होने के मामले में तीन इंजीनियर निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2025

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने की घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया।

आदेश के अनुसार, सेतु के निर्माण कार्य और उसकी निगरानी में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में थराली के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता, थराली के सहायक अभियंता आकाश हुड़िया तथा कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता नवीन लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी स्वयं अपने कर्तव्य और उत्तरदायित्वों के प्रति जिम्मेदारी की भावना से कार्य करे। उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करता है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद