Himachal Pradesh में सतलुज नदी में ट्रक गिरने से तीन लोगों के मरने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2023

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक पिकअप ट्रक के सड़क से फिसलकर सतलुज नदी में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों के मरने की आशंका है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात की इस घटना में एक महिला घायल हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक में चार लोग सवार थे और सभी जानी गांव के निवासी थे। ट्रक निचार इलाके में जानी लिंक रोड से नदी में गिर गया।

इसे भी पढ़ें: Parliament | संसद में नारेबाजी-हंगामा नहीं करेगा विपक्ष! Nitin Gadkari जैसे मंत्रियों को देगा बोलने का मौका, लेकिन मणिपुर पर चुप नहीं रहेगा: सूत्र

उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक जीवन सिंह, उसकी पत्नी चंपा देवी और अन्य महिला अनिता कुमार नदी में बह गए जबकि वाहन के गिरते समय राजकुमारी उससे नीचे गिर गई और पर्वतीय क्षेत्र में फंस गई। उन्होंने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Pakistan में क्यों जलाए जा रहे हिंदुओं के घर? शहबाज चुटकुले सुनने में मस्त

नेपाल ने गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के कारण भारतीय मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया

Heeramandi | सोनाक्षी सिन्हा ने हीरामंडी देखने के बाद मनीष कोइराला से मांगी थी मांफी, अब बताया उसके पीछे का कारण

Swati Maliwal case: कौन है विभव कुमार, जिसे पुलिस ढूंढ़ रही थी कहां-कहां वो मिला सर जी के यहां