गंगा नदी में नहाने गईं तीन लड़कियों की डूबने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2025

गाजीपुर जिले के करंडा क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में नहाने गईं तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने करंडा थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव की रहने वाली पूनम यादव (19), रोली यादव (16) और खुशी यादव (14) अमवा घाट पर नहाते समय गंगा नदी में डूब गईं।

तीनों के शव पानी से निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रमजानपुर गांव की ये लड़कियां रविवार सुबह गंगा घाट पर नहाने के लिए पहुंची थीं और नहाते समय एक लड़की गहरे पानी में डूबने लगी तो उसे बचाने की कोशिश में बाकी दो लड़कियां भी गहरे पानी में चली गईं और वे भी डूब गयीं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लड़कियों की तलाश शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि पूनम यादव और रोली यादव के शव पहले बरामद किए गए। बाद में खुशी यादव का शव भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Iran का परमाणु सपना हुआ चकनाचूर! Benjamin Netanyahu का दावा- अब मिसाइल बनाने के लायक नहीं बचा तेहरान

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।