जम्मू कश्मीर के कठुआ में तीन-तीन आईईडी, स्टिकी बम जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2022

जम्मू कश्मीर के कठुआ में शनिवार को तीन-तीन परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) और स्टिकी बम बरामद किए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के एक आतंकवादी को दो अक्टूबर को कठुआ से गिरफ्तार किया गया था, उसी के खुलासे के बाद यह बरामदगी की गई।

उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तान स्थित आकाओं के इशारे पर अन्य पुराने आतंकवादियों को अपने क्षेत्र में शामिल कर पुरानी आतंकवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोटक की हालिया बरामदगी कठुआ के मल्हार गांव से की गई है और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार आतंकवादी के खुलासे पर एक अभियान शुरू किया गया था और अब तक कुल छह विस्फोटक उपकरण जिनमें तीन-तीन आईईडी और तीन स्टिकी बम बरामद किए गए हैं।’’  इससे पहले भट की गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से एक स्टिकी बम बरामद किया गया था।

प्रमुख खबरें

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा

Sanjay Raut ने दिल्ली को बताया हिरासत वाला राज्य, 7000 प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय