Modi के अफ्रीका जाने से पहले ही 5 भारतीय हुए किडनैप, तुरंत हरकत में आया MEA

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2025

बामाको स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह माली के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। पश्चिम अफ्रीकी देश माली में जारी अशांति के बीच 6 नवंबर को हथियारबंद लोगों द्वारा पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया था। एएफपी ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से पहले बताया था कि ये भारतीय विद्युतीकरण परियोजनाओं से जुड़ी एक कंपनी में कार्यरत थे और कोबरी के पास उनका अपहरण कर लिया गया था। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी को यह भी बताया कि कंपनी के अन्य भारतीय कर्मचारियों को बमाको पहुँचा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के 5 नागरिकों को आतंकियों ने किस देश में पकड़ा, गुस्से में विदेश मंत्रालय!

अल-क़ायदा से जुड़े समूह, जमात नुसरत अल-इस्लाम अल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) के जिहादियों ने बमाको के पास दो अमीराती नागरिकों और एक ईरानी नागरिक का अपहरण कर लिया था। एएफपी के अनुसार, कथित तौर पर कम से कम 5 करोड़ डॉलर की फिरौती देने के बाद उन्हें पिछले हफ़्ते रिहा कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

World Environment Day | पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां, हरित क्षेत्र और वन्यजीवों की आबादी में हुआ रिकॉर्ड इजाफा

सूरत और दमन को बड़ी सौगात! प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ₹22,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

India-US Trade Deal | भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होगा? पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती से सुलझेगी टैरिफ की उलझन!

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार