नोएडा में निर्माणाधीन मार्केट का लेंटर गिरा, शटरिंग टूटने से महिला समेत तीन मजदूर घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 12, 2026

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-33 में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाए जा रहे एक निर्माणाधीन मार्केट में लेंटर डालते समय शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने से वहाँ काम कर रहे एक महिला समेत तीन मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए।

सेक्टर-24 के थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-33 में निर्माणाधीन मार्केट के निर्माण का ठेका बबलू नामक ठेकेदार के पास है। रविवार शाम जब वहां काम चल रहा था, तभी अचानक लेंटर डालने के लिए लगाई गई शटरिंग ढह गई।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए मजदूरों की पहचान संजना देवी (35 वर्ष), प्यारेलाल (40 वर्ष) और शिवलाल (37 वर्ष) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार बबलू को हिरासत में ले लिया है और उससे हादसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध