यूक्रेन के अस्पताल में रूस ने किया हवाई हमले, एक बच्चे समेत 3 लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

मारियुपोल। यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में बुधवार को एक अस्पताल पर हुए रूस के हवाई हमले में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। नगर परिषद के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दक्षिणी बंदरगाह शहर में हुए हमले में गर्भवती महिलाएं और डॉक्टर घायल हो गए तथा बच्चे मलबे में दब गए। राजधानी के पश्चिम में एक अन्य शहर के दो अस्पतालों पर भी बम गिराए जाने की खबर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि उसने दो सप्ताह पहले रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से चिकित्सा केंद्रों पर 18 हमलों की पुष्टि की है। इस बीच, रूस की सेना ने यूक्रेन के शहरों की घेराबंदी और तेज कर दी है। इस बीच, तुर्की बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच अब तक की उच्च स्तर की वार्ता की मेजबानी कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा