आत्मघाती हमले से दहला पाकिस्तान, तीन लोगों की मौत; 20 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2021

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के एक आतंकवादी के आत्मघाती हमले में अर्धसैनिक बल के कम से कम तीन जवानों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी गई। क्वेटा पुलिस के उप महानिरीक्षक अजहर अकरम ने कहा कि विस्फोट क्वेटा-मस्तुंग राजमार्ग पर फ्रंटियर कोर की चौकी के निकट हुआ। उन्होंने संवाददाता को बताया कि हमले में घायल हुए और मारे गए अधिकतर लोग फ्रंटियर कोर से थे, जो प्रांत में आतंकवाद से निपटने के अभियानों में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि हमले में घायल हुए लोगों में 18 सुरक्षा बल के अधिकारी और दो राहगीर हैं। उनके मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं बलूचिस्तान के आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि धमाका ‘‘आत्मघाती हमला’’ था और सोना खान चौकी के निकट किया गया था। आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) में हमले की जिम्मेदारी ली है।

प्रमुख खबरें

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub

Priyank Kharge का RSS से सवाल, मैं किसे सुरक्षा दे रहा हूं, जानना चाहता हूं?

योगी आदित्यनाथ का Nehru पर बड़ा हमला, Somnath Temple का विरोध औपनिवेशिक मानसिकता थी