चीन के सिलसिलेवार में भूकंप के तेज झटके, 3 लोगों की मौत, 27 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

बीजिंग। चीन में युन्नान प्रांत की यांग्बी यी स्वायत्त काउंटी में एक के बाद एक आए भूकंप में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के प्रांत के प्रमुख यांग गुओजोंग ने बताया कि दाली बाइ स्वायत्त प्रांत की सभी 12 काउंटी और शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन यांग्बी सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यांग्बी काउंटी में दो लोगों की और योंगपिंग काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हुई। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 24 अन्य को मामूली चोटें आयी हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के एक पुलिस अधिकारी के घर से मिले 14 शव, बढ़ती जा रही लाशों की संख्या

सीईएनसी के मुताबिक, बीजिंग के समयानुसार शुक्रवार देर रात दो बजकर चार मिनट पर प्रांत में गोलोग तिब्बत स्वायत्त प्रांत की मादुओ काउंटी में भूकंप आया। मादुओ से 385 किलोमीटर दूर प्रांतीय राजधानी शहर शिनिंग के निवासियों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने और मकान के ढहने की कोई खबर नहीं है। साथ ही बिजली तथा संचार सुविधाएं भी सामान्य हैं। हालांकि, भूकंप प्रभावित इलाके में राजमार्ग के कुछ हिस्से और पुल ढह गए हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi के Birthday पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, Kolkata में बोले Rajnath Singh

PM Modi के 25 साल के जन-सेवा सफर पर बोले Rajnath Singh, चुनौतियों के बाद भी नहीं बदली भावना

Shaurya Path: America ने अंतरिक्ष में तैनात कर दिये हथियार! China-Russia में मची हलचल, India की भी चिंता बढ़ी

Pakistan में Petrol-Diesel के दाम बढ़ने पर Smart Lockdown और ईंधन बचाने के उपायों पर विचार