Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 27, 2026

बहराइच जिले में लगातार हो रही बारिश और आंधी-तूफान के कारण अलग-अलग तहसीलों में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नेपाल एवं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और जिले में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात का खतरा बढ़ गया है।

उन्होंने जलभराव या बाढ़ की स्थिति में प्रभावित होने वाले लोगों की हरसंभव मदद करने तथा लोगों को अनावश्यक रूप से पानी में न उतरने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करने को भी कहा है। भारी बारिश से जहां पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहां टैंकरों से पानी पहुंचाने के निर्देश नगर निकायों के अधिकारियों को दिए गए हैं। इससे पूर्व जिला प्रशासन के एहतियाती निर्देशों के तहत नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में शनिवार को छुट्टी घोषित की गई थी।

प्रमुख खबरें

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य