दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में तीन लोगों की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पांच लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी बाइक पर सवार थे। एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा, ‘‘मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

जानकारी मिली है कि आगरा के थाना खैरागढ़ क्षेत्र के निवासी जितेंद्र ठाकुर (45) अपनी बहन नीरज, उसके दो बेटों और दूसरी बहन की बेटी को गुरुग्राम से एक ही बाइक पर बैठाकर आगरा जा रहे थे। चश्मदीदों ने बताया कि राजमार्ग पर अकबरपुर के पास गलत दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। उन्होंने बताया कि हादसे में जितेंद्र, उनकी बहन नीरज का बेटा आयुष और दूसरी बहन राधा की तीन साल की इकलौती बेटी आयुषी की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत