अवैध गतिविधियों में शामिल, पद के दुरुपयोग के कारण पाक सेना के तीन मेजर बर्खास्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना ने तीन मेजर को गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने और अपने पद के दुरूपयोग के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है । सेना ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स ने एक बयान में कहा है कि तीन मेजरों में से दो को कठोर कारावास की सजा भी सुनाई गयी है। इसमें कहा गया है कि तीनों को अनुशासनहीनता एवं दुर्व्यवहार के आरोपों में दोषी पाया गया है। इसमें पद का दुरूपयोग और गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के भी आरोप शामिल हैं।

सेना की मीडिया शाखा ने कहा है, ‘‘उनके (सैन्य अधिकारियों के) खिलाफ लगाए गये आरोपों में दोषी पाये जाने के बाद तीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और उनमें से दो को दो-दो साल के कठोर कारावास की सजा दी गयी है।’’ इससे लगभग दो महीने पहले पाकिस्तानी सेना ने इसी तरह के मामले में एक अधकारी को सेवा से बर्खास्त करते हुए पद के दुरूपयोग के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इसे भी पढ़ें: राफेल विमान पूजा पर राजनाथ सिंह के समर्थन में पाकिस्तान आर्मी ने दिया ये बयान

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?