अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे तीन अंतरिक्ष यात्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2017

बैकनूर (कजाखस्तान)। इटली, रूस और अमेरिका के तीन अंतरिक्ष यात्रियों का एक समूह पांच माह के एक अभियान के लिए शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ‘रॉसकॉसमोस’ द्वारा जारी फुटेज में सोयूज यान नासा के अंतरिक्ष यात्री रेंडी ब्रेसनिक, रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई रियाजैस्की और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के पाओलो नेस्पोली को कजाखस्तान के बैकॉनुर कॉस्मोड्रोम से धुंधले आसमान में ले जाता दिख रहा है।

 

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के अनुसार छह घंटे बाद पृथ्वी के चार चक्कर लगा कर सोयूज अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के आगमन से अप्रैल के बाद आईएसएस में पहली बार छह लोग मौजूद हैं।

 

प्रमुख खबरें

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई

Chitrangda Singh ने Dhurandhar के हिंसक दृश्यों को ठहराया सही! कहा - कभी-कभी हम हो जाते हैं ज़्यादा जजमेंटल