दक्षिण एशियाई खेलों में पाकिस्तान के तीन पदक विजेताओं ने डोप टेस्ट नहीं दिये : सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

कराची। नेपाल में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में पाकिस्तान के तीन पदक विजेताओं ने डोप टेस्ट नहीं दिया और उन पर चार साल का प्रतिबंध लग सकता है।सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान एमैच्योर एथलेटिक्स महासंघ के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार दो एथलीटों ने ट्रैक और फील्ड में स्वर्णऔर एक ने कांस्य पदक जीता था।

सूत्र ने कहा ,‘‘उनके नाम गोपनीय रखे गए हैं लेकिन महासंघ को हाल ही में डोप टेस्ट की रिपोर्ट मिली और तीनों पॉजिटिव पाये गए।’’ उन्होंने कहा कि वाडा की प्रक्रिया का पालन करते हुए खिलाड़ियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जायेगा। उनके दोषी साबित होने पर उन पर चार साल तक का प्रतिबंध लग सकता हे।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह